फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंग की चेतावनी पर व्यापारियों ने चुकाया हाउस टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम की टैक्स विभाग की टीम ने कटरा नाज, गुलाबबाड़ी और जामा मस्जिद स्थित प्रतिष्ठानों में छापामारी करके 7 लाख रुपये हाउस टैक्स की वसूली की। करीब 12 लाख रुपये बकाया हाउस टैक्स के लिए व्यवसायियों को सोमवार सुबह 11 बजे का समय दिया गया है। कर अधीक्षक के मुताबिक बकाया हाउस टैक्स नहीं मिलने पर उनके प्रतिष्ठानों को सील किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम की टैक्स विभाग की टीम ने कटरा नाज स्थित राशन के थोक कारोबार करने वाले व्यवसायियों की नौ दुकानों पर छापामारी की। 12 साल से बकाए हाउस टैक्स करीब साढ़े तीन लाख रुपये देने के लिए कहा गया। कर अधीक्षक राजीव लोचन पाठक के मुताबिक दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी कि अगर भुगतान नहीं होता तो दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। यहां दुकानदारों ने हाउस टैक्स चुकाया। इसके बाद टीम ने जामा मस्जिद और गुलाबबाड़ी स्थित एक गत्ते की फैक्ट्री पर छापामारी की। यहां व्यवसायियोें ने करीब चार लाख रुपये चुकाए। कर अधीक्षक के मुताबिक व्यवसायियों को अभी 12 लाख रुपये और देने हैं। उनको सोमवार सुबह 11 बजे तक की मोहलत दी गई है। बकाया नहीं चुकाने पर उनके प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें