फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हफ्तों में लगेंगे 70 फीसदी बच्चों को टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मीजल्स-रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान में पहले दो हफ्तों में 70 फीसदी बच्चों को कवर किया जाएगा। बाकी तीन हफ्तों में शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण होगा। शहरी क्षेत्र के एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की टीमों का शुक्रवार से दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू होगा। प्रशिक्षण 17 नवंबर तक चलेगा। 26 नवंबर से एमआर का टीकाकरण अभियान शुरू होगा। मुरादाबाद जिले में 1196345 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य जारी हुआ है। इसमें करीब तीन लाख बच्चे शहरी क्षेत्र के हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन पूरे अभियान की निगरानी करेगा।
स्वास्थ्य विभाग के डा. सुभाष चंद्र मिश्रा के मुताबिक शहरी क्षेत्र में 520 आंगनबाड़ी कार्यकत्री, 170 आशा वर्कर और 95 एएनएम का 16 नवंबर से दूसरे चरण का प्रशिक्षण होगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन की डाक्टर संजीदा नूर ने बताया कि पांच हफ्तों के अभियान में पहले दो हफ्ते अहम होंगे। दो हफ्ते स्कूलों में टीकाकरण होगा और 70 फीसदी बच्चों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों को जागरूक करेंगे स्कूल
डा. संजीदा नूर ने कहा कि स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठकों का दौर शुरू होगा। इसमें स्कूलवार टीकाकरण की तिथि निर्धारित की जाएगी। स्कूल प्रबंधन निर्धारित तिथि पर स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति के लिए अभिभावकों को जागरूक करेंगे। डा. नूर ने कहा कि शत प्रतिशत टीकाकरण होने से ही मीजल्स का खतरा टल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें