फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से आई युवती ने लगाया धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुंबई की एक युवती से एक युवक ने अपना धर्म छिपाकर शादी कर ली। इसके बाद वह गहने, नकदी लेकर बिलारी भाग आया। तीन माह बाद भी वापस नहीं गया तो युवती अपने पति को ढूंढते हुए बिलारी पहुंची और पुलिस से शिकायत की है। एसपी देहात ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुंबई में रहने वाली युवती ने बताया कि मुंबई उसकी मुलाकात बिलारी निवासी युवक से हुई। उसने खुद को मराठा हिंदू बताया और उससे शादी कर ली। शादी के बाद पता चला कि युवक दूसरे समुदाय का है। आरोप है कि तीन माह पहले आरोपी युवक मुंबई से युवती के गहने और नकदी लेकर बिलारी भाग आया। तीन माह बाद भी वह वापस नहीं गया तो आरोपी को तलाशते हुए बुधवार को युवती भी मुंबई से बिलारी पहुंची है। मामले की शिकायत बिलारी पुलिस से की गई है। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि दंपती के बीच विवाद की शिकायत मिली है। बिलारी पुलिस को मामले की जांच कर जल्द ही रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें