फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में मदद के बहाने महिला से 60 हजार रुपये ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में मंगलवार दोपहर बैंक शाखा के अंदर से एक ठग ने महिला से मदद के बहाने 60 हजार रुपये ठग लिए और फरार हो गया। महिला ने इस मामले की शिकायत बैंक स्टाफ से की तो हड़कंप मच गया। घटना की मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला से पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
मूंढापांडे के रसूलपुर नगली गांव निवासी अखिलेश ने बताया कि वह मंगलवार को रौण्डा चौराहा स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में 60 हजार रुपये जमा करने गई थी। वह एक युवक से विड्रॉल भरवाने लगी। जिसके बाद युवक ने उसे कुर्सी पर बैठा दिया और कहा कि नगदी काउंटर पर जमा करके स्लिप आपको दे दूंगा। काफी देर तक जब वह महिला के पास नहीं आया तो उसने काउंटर पर इसकी जानकारी ली।
जहां पर उसका भरा हुआ विड्रॉल और पासबुक रखी थी। इस घटना की सूचना ज ब बैंक स्टाफ को मिली तो वह हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुुंच गई और महिला से पूछताछ की। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के सीसीवी कैमरे खराब
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बैंक स्टाफ से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाने को कहा, तब पता चला कि कैमरे खराब हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें