अमरोहा। विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी के पीआरओ व दो सिपाही समेत 60 महादानियों ने एक-एक यूनिट रक्तदान किया। शिविर के दौरान सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पर सुबह दस बजे डीएम निधि गुप्ता वत्स, एसपी अमित कुमार आनंद और सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने फीता काटकर शिविर की शुरुआत की। शिविर में असलम सैफी, सचिन, नासिर, आकाश साहू, अमित कुमार, डॉ. शशांक बस्सी, नासिर हुसैन, प्रकाश, शैलेश, प्रदीप मलिक, सचिन कुमार, जुनैद, ओमवीर सिंह, डॉ. सुधाकर पांडेय, शिव कुमार, अरबाज, संदीप बालियान, हरेंद्र सिंह, रूद्रेश कुमार, विकास कुमार, साकेत, नीतू गुप्ता, आशीष, चंद्रशेखर, शोभित कुमार, विपुल तिवारी, विकास चौहान, प्रजापति, प्रदीप कुमार, राम पाठक, अशोक कुमार, गिजेश, डॉ. मीमांसा यादव, प्रवेश कुमार, अनिल कुमार, सौरभ कुमार, लोकेश गुप्ता, महेंद्र यादव, नरवीर सिंह, दिलीप कुमार सिंह, देवेश, चैत्यानंद, श्रीकांत, नमन, भारत, अनिल कुमार, कमगासलाम, अद्वितीय, कुंवरपाल, अक्षय, अंकित, जितेंद्र कुमार, अनुज कुमार, गुलाब चंद्र, आशीष, शिवकांत चौधरी, अजय अग्रवाल, रोहित, सिंटू ने रक्तदान किया।
इस दौरान स्टाफ में मोहित चौधरी, अनुराग शर्मा, ललित नारायन, नीतू शर्मा, कनिका सिंह, स्टाफ नर्स रश्मी यादव का योगदान रहा।