फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में 6 साल की बच्ची की मौत, दादा और बड़ी बहन ने बच्ची को आदमखोर के जबड़े से खींचा

Sat, 22 Dec 2018 09:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुरादाबाद
विज्ञापन
leopard attack - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार शाम पांच बजे ठाकुरद्वारा के गांव मंडैया ख्वाजपुर स्थित खेत में खेल रही महिमा (6) को तेंदुए ने हमला कर मार डाला। तेंदुए के हमले से बच्ची की मौत के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है और खेतों पर जाने वाले किसान और बच्चे डरे हुए हैं।

विज्ञापन


महिमा मंडैया ख्वाजपुर गांव निवासी किसान राजेश की बेटी थी। वह दादा नारायन सिंह और बड़ी बहन लक्ष्मी (14) के साथ खेत पर गई थी। गन्ने के खेत स सटे दूसरे खेत से नारायन सिंह बरसीम काट रहे थे। उन्हीं के पास में खेल रही महिमा पर अचानक हुए तेंदुए के हमले को देख लक्ष्मी ने शोर मचाया और उसे बचाने के लिए भागी। उसी समय महिमा को जबड़े में दबाकर तेंदुआ भागने लगा। 

दादा और बड़ी बहन ने बमुश्किल तेंदुए के जबड़े से उसको खींचा। महिमा के गर्दन और पेट पर तेंदुए ने हमला किया था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो तेंदुआ गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारी टीम के साथ पहुंचे। देर शाम तक तेंदुए को पकड़़ा नहीं जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें