फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जमीन बेचने का झांसा देकर 59.60 लाख रुपये हड़पे

Sat, 14 Jun 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आरोपियों ने जमीन बेचने का झांसा देकर युवक से 59.60 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में न तो रुपये दिए और जमीन का बैनामा नहीं कराया। मामले में दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अमरोहा नगर के मोहल्ला मंडी चौक में रहने वाले देवेंद्र कुमार ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के उमरपुर गांव के रहने वाले रामचंद्र से जमीन का सौदा 65 लाख रुपये में तय किया था। रामचंद्र वर्तमान में चांद नगर गांव में रहते हैं। जबकि दो बीघा 6 बीसा जमीन खरीदने की बात तय हुई थी। आरोप है कि इस दौरान देवेंद्र कुमार और उनके साथियों ने रामचंद्र, उनकी पत्नी रेखा बेटे नौबहर और शुभम को 21 लाख रुपये नकद दिए थे। जबकि 38.60 लाख रुपये चेक से दिए थे। आरोप है कि रुपये लेने के बाद यह लोग घर छोड़ कर चले गए। काफी समय तक इंतजार करने के बाद पीड़ित देवेंद्र कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इस दौरान पुलिस के सामने रामचंद्र ने स्टांप पर लिखित में दिया कि वह 20 मई तक रुपये वापस कर देगा या 21 मई को जमीन का बैनामा करा देगा। बावजूद इसके रामचंद्र और उनके परिवार के सदस्यों ने जमीन का बैनामा नहीं कराया। तगाजा करने के बाद भी रुपये वापस नहीं दिए। इसके बाद पीड़ित देवेंद्र कुमार ने मामले की शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद से की। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में रामचंद्र, उसकी पत्नी रेखा, बेटे नौबाहर और शुभम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें