मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, सीडीओ सुमित यादव, बीएसए अजीत कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की डिप्टी डायरेक्टर संगीता सिंह, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी विजय कुमार यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने गुब्बारे उड़ाए। दिव्यांग बच्चों की 50 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी अतिथियों को बच्चों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया। बालक व बालिका वर्ग की 50, 100 व 200 मीटर दौड़, नीबू व कुर्सी दौड़ के साथ ही शैक्षिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं।
इस दौरान बीईओ मुख्यालय राजेश कुमार, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा तारा सिंह, डॉ. हरनंदन प्रसाद, राजकुमार सिंह, गंगासरन, वर्षा भटनागर, संजय कुमार सिंह, नरेश चंद्र, रमेश चंद्र, कुलदीप सिंह, ज्ञान सिंह, देश दीपक आदि मौजूद रहे।