फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: झांसी में कमाल कर रही मुरादाबाद की हॉकी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अपने मंडल की सीनियर बालक हॉकी टीम झांसी में झंडे गाड़ रही है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में लगातार तीन मैच जीत कर टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। रविवार को हुए तीसरे पूल मैच में मुरादाबाद मंडल ने आगरा मंडल को 3-2 से हराया। इस जीत को खिलाड़ियों ने खास बताया है, उनका कहना है कि मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर हमारी ओर से यह श्रद्धांजलि है।

यह प्रतियोगिता झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित हो रही है। रविवार को खेले गए मैच के पहले क्वार्टर में मुरादाबाद के डिफेंडर कमर फैय्याज ने पेनाल्टी कॉर्नर में एक गोल दागा। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में फिर से पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर दिया। तीसरे क्वार्टर में मुरादाबाद के स्ट्राइकर अकरम ने आगरा की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए शानदार गोल किया। इससे मुरादाबाद मंडल को 3-0 की मजबूत की मजबूत बढ़त मिल गई। इस कारण चौथे क्वार्टर में खिलाड़ी लापरवाह नजर आए और अंतिम क्षणों में आगरा ने दो गाेल कर दिए। रेफरी की लंबी सीटी के बाद मैच का अंत हो गया। इसमें मुरादाबाद 3-2 से विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले एक व दो दिसंबर को खेले गए दो पूल मैचों में मुरादाबाद ने आजमगढ़ मंडल को 4-0 व मिर्जापुर मंडल को 4-0 से हराया। मुरादाबाद में खेलो इंडिया सेंटर की कोच नेहा सिंह टीम के साथ मैनेजर के रूप में झांसी गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मुरादाबाद का आखिरी पूल मैच बरेली मंडल से होगा। इसमें यदि हार भी होती है तो कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके बाद शाम को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि टीम खुद को अजेय रखना चाहेगी। टीम में मोहम्मद अरकम, साहिल द्वितीय, शोभित यादव, कमर फैय्याज खान, राहुल कुमार सोनकर, आशीष राव शर्मा, श्याम कुमार, दीपक राव, मनोज गुप्ता, रोमानियल सिंह, मनीष मैसी, अनुभव सारस्वत, अमित कुमार, लकी, तेजवीर, देवेश कश्यप शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें