काेहरे से ट्रेनें प्रभ्ाावित
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे से ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। जैसे जैसे कोहरा बढ़ रहा है वैसे-वैसे लेट होेने वाली ट्रेनों की संख्या भी बढ़ने लगी है। मंगलवार को कोहरे से मंडल की 54 ट्रेनें प्रभावित हुई। ट्रेेेनों के संचालन के लिए मंडल के 110 स्टेशनों के आउटर पर पटाखे लगाए। पुरबिया एक्सप्रेस पंद्रह घंटे और शहीद एक्सप्रेस बारह घंटे लेट रही।
तीन पहले शुरू हुआ शीतलहर का प्रकोप अब हर दिन बढ़ने लगा है। मंगलवार को दोपहर तक धुंध छाई रही। वहीं शाम होते ही कोहरे छा गया। इसका कोहरे का सबसे अधिक असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। ट्रेनें लेट हो रही हैं। खासकर लंबी रूट की ट्रेनों पंद्रह से बीस घंटे की देरी से चल रही हैं।
मंडल में मंगलवार को कोहरे से पुरबिरया और शहीद एक्सप्रेस सहित 54 ट्रेनें प्रभावित हुई। हालांकि ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे पटाखों का सहारा ले रहा है। मंडल के 110 स्टेशनों पर पटाखे लगाए गए।