फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 52 साल के आरोपी ने बालिका से की छेड़खानी, दरोगा पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम आरोपी 52 वर्षीय अहसान ने 13 साल की बच्ची के साथ छेड़खानी कर दी। पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने पहुंची तो उसने चाकू से हमलाकर दरोगा तेजेंद्र कुमार को घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि नागफनी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बुधवार की शाम नागफनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान कहारों का मंदिर मोहल्ला निवासी अहसान आ गया और उसने पीड़िता के साथ छेड़खानी की। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई।
पीड़िता की मां आरोपी एहसान के घर शिकायत करने पहुंची तो आरोपी अहसान, उसकी बेटी नेहा और परिवार की दो अन्य महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की। बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पीड़िता के घर के पास चाकू लेकर घूम रहा है। दरोगा तेजेंद्र कुमार और अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो आरोपी रामगंगा नदी की ओर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने चाकू से दरोगा तेजेंद्र कुमार हमला कर दिया। जिससे उनका बायां हाथ जख्मी हो गया। इसके बाद दरोगा ने अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से उसे दबोच लिया और चाकू भी छीन लिया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी अहसान के खिलाफ घायल दरोगा की ओर से भी जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बृहस्पतिवार की दोपहर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें