फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बरेली से मुरादाबाद ट्रांसफर होंगी भ्रष्टाचार से संबंधित 52 फाइलें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एंटी करप्शन कोर्ट मुरादाबाद में स्थापित होते ही पहले विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने बुधवार को चार्ज ले लिया। बरेली स्थित कोर्ट में चल रही भ्रष्टाचार से संबंधित 52 फाइलें अब मुरादाबाद में ट्रांसफर होंगी। मंडल के सभी पांचों जिलों के भ्रष्टाचार के मामलों की फाइलों की सुनवाई अब मुरादाबाद की एंटी करप्शन कोर्ट में चलेगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद के अधिवक्ता लंबे समय से मांग कर रहे थे कि एंटी करप्शन कोर्ट मुरादाबाद में ही स्थापित की जाए। मंडल के मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा और बिजनौर में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ट्रैप करती तो आरोपी को बरेली कोर्ट में पेश करना होता था। इसके अलावा बीच बीच में तारीख पड़ने पर विवेचक, वादी, गवाहों को भी बरेली ही जाना पड़ता था। जिसमें लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। पैसा और समय दोनों की बरबादी होती थी। मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुरादाबाद में एंटी करप्शन कोर्ट स्थापित कर पहले न्यायाधीश जितेंद्र सिंह को नियुक्त कर दिया। जितेंद्र सिंह मुरादाबाद में ही अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश 10 हैं। मंडल में कोर्ट स्थापित होने से सभी जिलों को इसका फायदा मिलेगा और भ्रष्टाचार के मामलों में तेजी से सुनवाई होगी। बरेली कोर्ट में मुरादाबाद मंडल से संबंधित 52 फाइल लंबित हैं। सभी फाइलों की सुनवाई अब मुरादाबाद में होगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें