फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज से दर्जनों घरों के बिजली उपकरण फुंके, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के रेती स्ट्रीट और गुलाल गली मोहल्ले में शनिवार रात हाई वोल्टेज आने से दर्जनों घरों के बिजली उपकरण फुंक गए। जिससे घरों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और उन्होंने सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करा दी। बिजली कर्मचारियों ने लाइन ठीक करने के बाद दोबारा सप्लाई दी तो फिर से मीटर फुंकने लगे। इसके बाद लोग भड़क गए और उन्होंने हंगामा किया। जब जाकर बिजल लाइन ठीक की गई।
विज्ञापन

शनिवार को रेती स्ट्रीट मोहल्ले में बिजली लाइन ठीक करने का कार्य किया गया था। सुबह से लेकर शाम तक कार्य किया गया। इस दौरान बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। शाम को बिजली कर्मचारियों ने लाइन ठीक करने के बाद बिजली सप्लाई दी। बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लोग अपने घरों में मौजूद थे। इसी दौरान दर्जनों घरों में बिजली मीटर, बिजली उपकरण फुंकने शुरू हो गए। किसी घर में फ्रिज फुंक गया तो किसी घर में इनवर्टर जवाब दे गया। इसके बाद लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा बढ़ गया। नासिर, नवनीत मिश्रा, सतीश ठाकुर, बंटी, उस्मान, आलम समेत अन्य लोगों के घरों में भी नुकसान हुआ है। लोगों की सूचना पर बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाइन ठीक की गई। इसके बाद सप्लाई शुरू की गई। अधिशासी अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि लाइन ठीक करने के बाद आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें