मुरादाबाद। मुरादाबाद स्टेशन के पास बीते चौबीस घंटों में तीन ट्रेनों में शरारती तत्वों ने चेन पुलिंग की। दून एक्सप्रेस 13009, चंडीगढ़ एक्सप्रेस 12231 और बेगमपुरा एक्सप्रेस 12238 में चेन पुलिंग नोट की गई है। इसमें अप लाइन की दून एक्सप्रेस को 28 मिनट की जांच के बाद ही गंतव्य के लिए रवाना कि या गया।
रविवार सुबह करीब 7:32 अप लाइन की ट्रेन दून एक्सप्रेस 13009 में सवार यात्री ने मुरादाबाद स्टेशन से पहले चेन खींच ली। आरपीएफ और जंक्शन से स्टाफ ने कोच में में चेकिंग की। ट्रेन के खड़े रहने की वजह से सिगनल डाउन ही रखा गया। करीब 28 मिनट तक ट्रेन को खड़ा रखने के बाद रवाना किया जा सका। इसके अतिरिक्त, चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच चलने वाली 12231 चंडीगढ़ एक्सप्रेस की अप लाइन की ट्रेन में शरारती तत्वों ने चेन पुलिंग की। दोपहर करीब लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन में सुबह करीब 5:25 बजे चेनपुलिंग की, जबकि पांच मिनट में ही ट्रेन रवाना कर दिया गया। जबकि सुबह 3.05 बजे बेगमपुरा एक्सप्रेस 12238 जम्मू-वाराणसी सुपरफास्ट ट्रेन में भी चेनपुलिंग करके रोकी गई।