फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने नहीं दिए आईपीएल में सट्टा लगाने के लिए पैसे, पति ने की पिटाई

Sun, 31 Mar 2019 10:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाले एक दंपती के बीच आईपीएल को लेकर विवाद हो गया। पति पर आरोप है कि आईपीएल में सट्टा लगाने के लिए वह पत्नी से रुपये मांग रहा था, इंकार करने पर उसने पत्नी की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत महिला थाना में की गई है, पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सिविल लाइन थानाक्षेत्र में अलग अलग जगह पर रहने वाले एक युवक और युवती ने आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों घर से भाग गए थे, इस मामले में युवती के परिवार वालों ने युवक पक्ष के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी, जिसमें युवक के भाई को जेल भी जाना पड़ा था। जेल से छूटने के बाद मां को लेकर युवक का भाई अब छत्तीसगढ़ में रहने लगा है। दंपती अब सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहते हैं। 

युवती ने पुलिस को बताया कि छह दिन पहले आईपीएल में सट्टे के लिए युवक रकम मांग रहा था। इंकार करने पर उसने पत्नी की पिटाई की। इसके बाद दंपती के बीच विवाद हो गया और वह दोनों अलग अलग रहने लगे। युवती ने आरोपी पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत की है। एसओ महिला थाना ज्योति सिंह ने बताया कि युवती के  पति को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें