फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर गए शिक्षक तो सेवानिवृत शिक्षक कराएंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली या फिर अन्य कारणों से माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षक अचानक हड़ताल एवं कार्य बहिष्कार पर जाते हैं तो बोर्ड परीक्षाएं बाधित नहीं होंगी। शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शिक्षकों के कार्य बहिष्कार की स्थिति में स्थानीय प्रशासन एवं शिक्षा विभाग सेवानिवृत्त शिक्षकों और बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की मदद से बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराएगा।
सात फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं हैं। परीक्षाएं दो मार्च तक चलेंगी। परीक्षाओं को लेकर प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के स्तर पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अन्य विभागों की तरह माध्यमिक परिषद के शिक्षक एवं कर्मचारी भी पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन कर रहे हैं। पूर्व में आंदोलन में भागीदारी कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान शिक्षकों के अचानक कार्य बहिष्कार एवं हड़ताल की स्थिति से निपटने के लिए शासन ने गाइड लाइन जारी कर दी है। विशेष सचिव चंद्र विजय सिंह ने सभी जिलों को शिक्षकों के कार्य बहिष्कार की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति के लिए एहतियात वैकल्पिक तैयारी कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले में 125 सेंटरों पर परीक्षा होनी है। करीब 83730 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने परीक्षा के लिए सभी ड्यूटी निर्धारित कर दी हैं। शासन की नई गाइड लाइन जारी होने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था पर भी तैयारी शुरू कर दी है। जिले में सेवानिवृत्त शिक्षकों और बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के अलग-अलग दो वाहट्सअप ग्रुप बनाए जाएंगे। जिलाधिकारी की निगरानी में जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी इसको संचालित करेंगे। शिक्षक अचानक हड़ताल पर जाते हैं तो वैकल्पिक शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी पर लगाया जा सकेगा। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा सेंटरों पर विशेष सतर्कता बरतने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इनके लिए अतिरिक्त टीमें निगरानी करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें