फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैक मूल्यांकन की तैयारियों से विद्यार्थियों को मिलेंगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

हिंदू कालेज में प्रस्तावित नैक मूल्यांकन की तैयारियों में तेजी आ गई है। इसकी के तहत कालेज की व्यवस्थाओं में भी सुधार किया जा रहा है। स्मार्ट क्लास से लेकर आधुनिक ऑडिटोरियम और परिसर को स्वच्छ बनाया जा रहा है। प्राचार्य ने बताया कि 26 जनवरी तक मैदान साफ-सुथरा हो जाएगा। इसके अलावा नए शैक्षिक सत्र में विद्यार्थियों को सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

नैक मूल्यांकन की प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों से कालेज का पक्ष जानने के साथ-साथ शिक्षकों से पीएचडी की डिग्री, प्रकाशित पेपर से संबंधित जानकारी मांगी है। शिक्षक अब मूल्यांकन निरीक्षण के लिए तारीख का इंतजार किया जा रहा है। इससे पहले कालेज प्रशासन आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। प्राचार्य डॉ. केसी गुप्ता ने बताया कि तीन सौ की क्षमता के वातानुकूलित ऑडिटोरियम के साथ, 12 नए विभागों में स्मार्ट क्लास बनाने पर कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा कालेज प्रबंधन के निर्देश पर स्वच्छता अभियान समिति का गठन किया है। इसके तहत परिसर में पेड़ों की छंटाई, मैदान को समतल करने के साथ क्यारी बनाकर हरियाली बढ़ाई जाएगी। 26 जनवरी को कालेज में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड से पहले मैदान स्वच्छ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें