फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग पर फंसे वाहन, ट्रेनें रुकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के संडीला और डासना में रेलवे क्रासिंग पर वाहन फंसने से ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। संडीला और उमरताली के बीच स्थित गेट संख्या 249 सी पर सोमवार सुबह दस बजे वाहन फंस गए। जिसकी वजह से फाटक नहीं हो पाया। गेट मैन ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम में देकर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया। सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंची और रेलवे क्रासिंग से वाहनों को हटवाकर फाटक बंद करा दिया। इसके बाद रेल संचालन शुरू हो पाया। चालीस मिनट फाटक बंद न होने से चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस और फिरोजपुर से धनबाद जा रही गंगा सतलुज एक्सप्रेस बीच में ही रोक दी गई थीं। जिन्हें बाद में चलाया गया। इसके अलावा डासना के पास स्थित गेट संख्या 94 सी पर सोमवार सुबह नौ बजकर चालीस मिनट पर वाहन फंस गए। जिससे ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। इसकी वजह इंटर सिटी और गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेनें को बीच में ही रोकना पड़ा। वाहनों को हटवाने के बाद ट्रेनें हटाई गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें