फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला के जीरो प्वाइंट के पास बुधवार सुबह टायर फटने से अनियंत्रित हुई आई 20 कार ने अल्टो में टक्कर मार दी। हादसे में अल्टो कार सवार सहायक अध्यापक की मौत हो गई। दो शिक्षिकाएं जख्मी हो गईं। उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों कारों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक के साले ने दूसरी कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गाजियाबाद के मोदीनगर की दयापुरी कालोनी में रहने वाले दिनेश कुमार (42) इमरतपुर ऊधौ गांव के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। वह गाजियाबाद से ही मुरादाबाद ड्यूटी के लिए अपनी अल्टो कार में आते थे। बुधवार को सुबह वह ड्यूटी के लिए आ रहे थे। कार में दो शिक्षिकाएं ज्योति और दीपा भी सवार थीं। पौने नौ बजे पाकबड़ा जीरो प्वाइंट के पास जब कार पहुंची तो कृष्णा बाल विद्या मंदिर के सामने ही तेज रफ्तार से आ रही आई20 कार का टायर फट गया। अनियंत्रित कार की सामने से आ रही अल्टो से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार शिक्षक और दोनों शिक्षिकाएं जख्मी हो गईं। मौके पर भीड़ लग गई। आई20 चालक वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी लोगों को उपचार के लिए टीएमयू पहुंचाया। वहां पर दिनेश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दोनों शिक्षिकाओं को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। दिनेश के साले अनिल निवासी मोदीनगर ने हादसे के संबंध में मझोला थाने में आई20 के चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से ड्राइविंग करने का मामला दर्ज करवाया है। एसएचओ विकास सक्सेना ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सौ मीटर पहले ही उतर गए थे एक साथी
मुरादाबाद। पाकबड़ा जीरो प्वाइंट पर जब कार पहुंची तो दिनेश के एक साथी जो कि शिक्षा विभाग में ही कार्यरत हैं, वह कार से नीचे उतर गए थे। अगर हादसे के वक्त वह कार में सवार होते तो चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें