फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पांच नए नलकूप बनाएगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अवस्थापना निधि और 14 वें वित्त आयोग निधि से नगर निगम शहर में छह नए नलकूप बनाएगा। पेयजल से छूटे शहर के कई हिस्सों में छह करोड़ रुपये से पेयजल की पाइप लाइन बिछाने का भी प्रस्ताव है। दो करोड़ रुपये पथ प्रकाश पर खर्च किए जाएंगे। 14 करोड़ रुपये की लागत से शहर में नालों और सड़कों का निर्माण होगा। इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव अवस्थापना निधि से तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि अवस्थापना और 14 वें वित्त आयोग निधि के 40 करोड़ रुपये में से साढ़े पांच करोड़ रुपये गोविंद नगर पुल के निर्माण के लिए दिए जा चुके हैं। बाकी रकम में से छह करोड़ रुपये स्वास्थ्य विभाग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस रकम से शहर के लिए कूड़ेदान, फागिंग मशीन, छोटी गलियों से कूड़ा उठाने के लिए टैंपो आदि की खरीद की जाएगी। इसी में से चार करोड़ रुपये सफाई व्यवस्था के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस रकम से सफाई के लिए ठेके दिए जाएंगे। पूरा जोर शहर को साफ - सुथरा बनाने पर होगा। मेयर ने बताया कि जिन इलाकों में पेयजल की पाइप लाइन नहीं है। वहां पाइप लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द उन सभी इलाकों में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। बजट की कमी की वजह से जो इलाके छूट जाएंगे उन्हें आने वाले दिनों में पेयजल लाइन के लिए प्रस्तावित किया जाएगा। शहर में पांच नए नलकूप बनाकर पेयजल की आपूर्ति शुरू की जाएगी। सोमवार को इन सभी प्रस्तावों पर अधिकारिक रूप से मुहर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें