फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिचौला के जंगल में पेड़ पर लटका मिला भट्ठा मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। बिचौला कुंदरकी गांव निवासी भट्ठा मजदूर का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने घटना को आत्महत्या मानते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

बिचौला कुंदरकी गांव निवासी रामौतार सैनी का इकलौता बेटा गुड्डू सैनी 25 वर्ष क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर ईंटों की पथाई का काम करता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने कारण वह तनाव में रहने लगा था। दस दिन पहले गुड्डू ने घर के निकट तालाब में डूबने की धमकी भी दी थी। गुड्डू की पत्नी मिथलेश के मुताबिक बुधवार की शाम लगभग पांच बजे उसका पति घर से यह कहकर गया था कि निकट के जंगल में शौच करने जा रहा है, लेकिन रात भर नहीं लौटा। देर रात तक उसके घर न लौटने पर चिंतित परिजनों ने गांव में और आसपास के इलाकों में तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई सुराग नहीं नहीं लगा।
बृहस्पतिवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण जंगल में शौच करने के लिए गए तब मृतक के घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में पेड़ पर गुड्डू का शव लटका देखा। जैसे ही गुड्डू का शव पेड़ पर लटका होने की बात पता चली तब मौके पर उसके परिजन, रिश्तेदार और अन्य ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंच गए। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी कमरूल हसन खां भी घटना स्थल पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में गुड्डू के शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें