हल्की बारिश के बाद रविवार को मौसम खुशनुमा हो गया। हल्की बारिश से ही शहर के मई हिस्सों में जलभराव हो गया। हल्की हवा चलने से लोगों को उमस और गर्मी से भी राहत मिल गई।
रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे। इसके साथ ही हल्की बौछार शुरू हो गईं थीं। दोपहर में 12 बजे से हल्की बारिश शुरू हो गई। डेढ़ घंटे तक पड़ती रही बारिश से शहर मेकं कई जगह जलभराव हो गया। जीएमटी रोड, बुध बाजार, ताड़ीखाना रोड, कचहरी रोड, एकता कालोनी और करुला क्षेत्रों में कई जगह जलभराव हुआ। बारिश बंद होने के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। ठंडी हवा चलने से गर्मी और उमस से राहत मिल गई। अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ डा. निसार अहमद के अनुसार रविवार को 2.8 मिमी बारिश हुई। सोमवार को भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। वातावरण में आर्द्रता 95 फीसदी बनी हुई है। इस सप्ताह लोगों को ज्यादा गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा।