फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती द्वारा शादी से इनकार पर प्रेमी युवक ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय कोेतवाली के सिरसी रोड स्थित एक गांव में युवती द्वारा शादी से इनकार करने पर गुस्साए प्रेमी युवक ने सुसाइड नोट लिखने के बाद जहर खा लिया। क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी एक युवक बीते लगभग एक साल से मोहल्ले की ही दूसरी जाति की युवती से प्रेम करता था। युवती के पिता और युवक अक्सर साथ में ही कारोबार करते रहे हैं। युवक को यह उम्मीद थी कि वह जिस युवती से प्यार करता है उसी से शादी हो जाएगी। बीच में युवती ने भी उसके जीवन भर साथ रहने के वादे कर दिए थे लेकिन परिजनों द्वारा एतराज जताने पर युवती ने युवक से शादी करने से मना कर दिया। पता चला है कि बृहस्पतिवार की शाम प्रेमी युवक युवती के घर पहुंच गया। चर्चा है कि युवक ने युवती के घर में जाकर दो सांप छोड़ दिए जिससे परिजनों में भगदड़ मच गई।
बाद में युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक बेहोशी की हालत में परिजनों को गांव की आबादी के निकट शमशान में पड़ा मिला। परिजनों ने एक निजी चिकित्सक के यहां उसका उपचार कराया। पता चला है कि शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत हो जाने पर उसके परिजनों और रिश्तेदारों में युवती के परिजनों के रवैये को लेकर गुस्सा भड़क गया। मृतक के परिजनों में आक्रोश की खबर मिलते ही युवती और उसकी मां अपने घर से एक रिश्तेदारी में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें