फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। तहसील के हसनपुर रूप गांव के खाद्य सुरक्षा राशन कार्डधारक महिलाएं और पुरुषों ने राशन कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया। शनिवार की दोपहर बड़ी संख्या में हसनपुर रूप के ग्रामीण तहसील में कोटेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आए थे। यहां जब ग्रामीणों को पता चला कि राशन कोटेदार और उसके पति द्वारा फर्जी तरीके से अपने पक्ष में उनके नाम के शपथ पत्र तैयार कराकर तहसील अधिकारियों को दे दिए हैं, तब उनमें गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के सामने जमा होकर महिला राशन कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एसडीएम को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत के बाद अधिकारियों ने कोटेदार को आरोप पत्र तो दिया लेकिन दुकान निरस्त नहीं की। बाद में कोटेदार ने शिकायतकर्ताओं के नाम के फर्जी शपथ पत्र बनवा लिए। ज्ञापन में मांग उठाई कि उनके नाम से जो फर्जी शपथ पत्र बनाकर पेश किए गए हैं। उन्हें निरस्त किया जाए और राशन कोटेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें