फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की खुशियां मनाने को तैयार बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सब्र और इबादत से पुरनूर रमजान के महीने के खत्म होने की दस्तक के साथ ही ईद पर तरह-तरह के पकवान और खास तौर पर सेंवई बनाने की तैयारियां पूरे शबाब पर हैं। लोग कपड़ों से लेकर सेंवई, मेवे, खोया खरीदने के लिए बाजारों का रुखकर रहे हैं। रेडीमेड से लेकर दर्जी की दुकानों तक पर भीड़ नजर आ रही है।
गर्मी और उमस के बीच पसीने से तरबतर दुकानदार भी ग्राहकों की हर फरमाइश पूरी करने में शिद्दत से जुटे हैं। गुरुवार को गुरहट्टी, बाजार गंज, टाउनहॉल, चौमुखा पुल, बुध बाजार, कटरा, अमरोहा गेट से लेकर मंडी चौक तक ईद से जुड़ी खरीदारी करने वालों का तांता लगा रहा। दुकानदारों के अनुसार युवतियां शरारा और गाउन ज्यादा पसंद कर रही हैं। आर्टिफिशियल ज्वैलरी में बाहुबली ईयररिंग्स की मांग ज्यादा है। नेकलेस और ब्रासलेट पसंद किए जा रहे हैं। युवकों का आकर्षण कुर्ता-पायजामा, डिजाइनर पैंट-शर्ट के प्रति है। प्रिंटेड शर्ट की भी मांग ज्यादा है।
विज्ञापन


मेहंदी से खिलेंगे ईद के रंग
ईद का त्योहार मेहंदी के रंग के बिना खिलता नहीं है। महिलाएं हाथों के अलावा पैरों पर भी मेंहदी की सुंदर-सुंदर डिजाइन बनवा रही हैं। रुझान को देखते हुए बाजार में जगह-जगह मेहंदी लगाने वाले लड़के मौजूद हैं। 50 रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ब्यूटीपार्लर पर तैयार होने की ललक
शादी के बाद पहली ईद के लिए बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। खास तरीके से मनाने के लिए ब्यूटी पार्लर पर बुकिंग हो चुकी हैं। ब्यूटीशियन शीतल नागपाल ने बताया कि ईद के लिए हेयर स्पा, फेशियल, ब्लीच, वैक्सिंग का पूरा पैकेज है। मेहंदी भी लगवाई जा रही है। बहुत सी महिलाएं सिर्फ मेकअप के लिए ही आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें