फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बाइक की टूल बॉक्स से 51 हजार रुपये चोरी, पुलिस बोली- शिकायत फर्जी

Tue, 13 Jan 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। भगतपुर के गांव कल्यानपुर निवासी अखिलेश ने बाइक की टूल बॉक्स से 51 हजार रुपये चोरी होने की शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि रुपये चोरी की शिकायत फर्जी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। बताया कि सात जनवरी को वह ठाकुरद्वारा में काशीपुर रोड स्थित केनरा बैंक पत्नी के साथ आया और खाते से 51 हजार रुपये निकाले थे। बताया कि बैंक के बाहर खड़ी बाइक की टूल बॉक्स में रुपये रखने के बाद वह दोबारा बैंक में किसी काम से चला गया। वापस आया तो रुपये गायब थे। घर पहुंचकर उसने परिजनों को रुपये चोरी की जानकारी दी। शिकायत पर पुलिस ने बैंक पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि बैंक के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में ग्रामीण की शिकायत की पुष्टि नहीं हो सकी है। उसकी शिकायत फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें