फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवायोजन के रोजगार मेले में 51 युवकों को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में सोमवार को आए 51 युवकों को रोजगार के लिए अलग-अलग कंपनियों ने चयन किया लेकिन 59 अन्य युवकों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सेवायोजन के सहायक निदेशक कमल किशोर के अनुसार रोजगार मेले के लिए पंजीकृत 110 युवकों का तीन कंपनियों के अधिकारियों ने घंटों साक्षात्कार लिया। इनमें से भारतीय जीवन बीमा निगम ने 10 युवक और युवतियों, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों ने 11 युवकों और सागर सिक्योरिटी कंपनी ने 21 युवकों को रोजगार के लिए चयनित किया। पिछले सात माह के दौरान विभागीय तौर पर आठ रोजगार मेले आयोजित किए गए थे। सेवायोजन के अधिकारियों ने इनमें 774 युवकों को रोजगार दिलाने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें