मुरादाबाद। जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम की ए टीम ने पारकर इंटर कॉलेज की टीम को 2-0 से मात दी। यह मुकाबला सोमवार शाम को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम (सोनकपुर) में आयोजित हुआ। मुकाबले का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के सचिव अजय पाठक ने किया।
प्रतियोगिता में चार टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम की बी टीम और पारकर इंटर कॉलेज के बीच हुआ। इसमें पारकर ने 2-1 से बाजी मारी। दूसरा मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम की ए टीम और ऑल स्टार क्लब के बीच हुआ। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम की ए टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की। इसके बाद फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम की ए टीम और पारकर इंटर कॉलेज के मध्य हुआ। इसमें ए टीम के मौरिस ने दो गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार, अनवर एहसान, अवनीश चंद्र, विशनपाल सिंह, यावर एहसान, यश शुक्ला, शिवानी, नेहा आदि मौजूद रहे।