फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामुद्दीन में समय बीता चुके मुरादाबाद के 51 लोगों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मोबाइल लोकेशन से यह राज खुल गया वरना यह पता ही नहीं चलता। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में पिछले माह समय बिता चुके मुरादाबाद के 51 लोग और ट्रेस किए गए हैं जो चुपचाप आकर मुरादाबाद में छिपे हैं। बार बार अपील के बावजूद सामने नहीं आ रहे हैं। अब पुलिस ने इन लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में मार्च में तब्लीगी जमात हुई थी। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेश से भी लोग शामिल हुए थे। इन लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से इनकी तलाश की जा रही है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने निजामुद्दीन और उसके इर्द गिर्द पिछले माह सक्रिय रहे मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस कर रही है। इसके बाद संबंधित जनपदों के पुलिस प्रशासन को भेजी जा रही है। पिछले सप्ताह पहले 21 लोगों की सूची भेजी गई थी। अब 51 नए लोगों के नाम की सूची भेजी गई है।
इन क्षेत्रों के है ये लोग
ये नए लोग मुरादाबाद के सिविल लाइंस, मुगलपुरा, नागफनी, गलशहीद और कटघर क्षेत्र के रहने वाले हैं। सिविल लाइन के ही सात लोग हैं। संबंधित थाना प्रभारी और सीओ को इनकी सूचना उपलब्ध करा दी गई है। पुलिस टीमें इनकी तलाश में जुट गई है। टीमें इनसे पूछताछ करेगी कि पिछले माह इन लोगों के मोबाइल की लोकेशन निजामुद्दीन में क्यों थी। ये लोग धार्मिक जलसे में शामिल हुए थे या फिर किसी अन्य कार्य से वहां ठहरे हुए थे। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन्हें ट्रेस कर क्वारंटीन करेगी। संदिग्ध लोगों के सैंपल भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें