फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नए मतदाता बनने के लिए 50 हजार लोगों ने भरे फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नए मतदाता बनने के लिए जिले के लगभग 50 हजार लोगों ने फार्म भरे हैं लेकिन नए मतदाताओं को मैपिंग कराना और घोषणा पत्र पूरा भरना जरूरी होगा।
विज्ञापन


जिले के कुछ लोगों ने 28 अक्तूबर 25 के पहले नया मतदाता बनने के लिए फार्म -6 भरे थे लेकिन घोषणा पत्र नहीं भरा था। ऐसे में लोगों को फिर घोषणा पत्र भरना जरूरी होगा। नए मतदाता के लिए जन्मतिथि प्रमाण पत्र लगाना है। सिर्फ आधार कार्ड से काम नहीं चलेगा। नए मतदाता खुद या बीएलओ के माध्यम से मैपिंग कराएंगे। अपने पिता या दादा का नाम मतदाता सूची में ढूढ़ेंगे। यदि नहीं मिलता है तो बीएलओ की सहायता लेंगे। एसआईआर में यदि पुराना फोटो लगा है तो उसे बदला जा सकता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुष्ट किया है कि अभी तक जिले में करीब 50 हजार लोगों ने फार्म भरे हैं। इनमें शहर के करीब 23 हजार लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


जिले के 1.96 लाख लोगों को नहीं भेजा गया नोटिस

जिला प्रशासन ने नो मैपिंग के मामले में मतदाताओं से संपर्क करने और नोटिस तामील कराने के लिए बीएलओ को ट्रेनिंग दी थी। बीएलओ को अपने अपने बूथ के 1.96 लाख मतदाताओं को नोटिस तामील कराना था। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी करने के लिए 67 अधिकारियों की तैनाती भी कर दी थी। इनमें मुरादाबाद नगर विधान सभा में 14 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी। इसी प्रकार ग्रामीण विधानसभा में नौ, ठाकुरद्रारा, बिलारी, कुंदरकी और कांठ विधानसभा में 11-11 अधिकारियों को नामित किए गए थे। प्रदेश मुख्यालय से अभी नोटिस जारी करने के लिए स्वीकृति नहीं मिली। इसी वजह से नो मैपिंग के दायरे में आए मतदाताओं को नोटिस जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें