फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कलरबेल्ट परीक्षा में 50 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आलोक ताइक्वांडो अकादमी की ओर से शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कलर बेल्ट परीक्षा आयोजित हुई। मुख्य अतिथि नार्थ रेलवे के आशुतोष कुमार, प्रधानाचार्य मंजू शर्मा की मौजूदगी में खिलाड़ियों ने परीक्षा दी। इस अवसर पर ब्लैक बेल्ट हासिल करने वाले 14 वर्षीय संयम अग्रवाल को सम्मानित किया गया। संयम यूपीटीए के कोच भी बनाए गए हैं। उन्हें इसका सर्टिफिकेट भी दिया गया है। अकादमी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आरवी बरनवाल, वाची खन्ना, अद्विक सक्सेना, संकल्प मिश्रा, आरुष कुमार प्रसाद, मयंक प्रकाश पाठक, शौर्य, रिदित अग्रवाल, चहक जोशी, नव्या ने येलो बेल्ट के लिए परीक्षा दी।
विज्ञापन

वहीं, नव्या सिंह, अमाया गुप्ता, गौरांश अरोड़ा, कुमार शांतनु, अर्शित गुप्ता, बार्बी, आराध्या सिंह, अनिरुद्ध सिंह, लव कुशल, अभय कुशल ने ग्रीन बेल्ट और रिद्धि दिवाकर, हर्षित कुमार, शिवांश दिवाकर, प्रज्ञा अग्रवाल, मानवी, अदभुत सिंह प्रियदर्शी, दिव्यांश चंद्रा, आरुषि राजपूत ने ग्रीन-1 बेल्ट के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसके अलावा कियान, यशिता शर्मा, वरेण्या शर्मा, आंशी सैनी, कुमकुम, कनिष्का, जतिन वर्मा, अभिनव चौधरी, कृष्ण रावत, प्रिंस जोशी, मोहित सैनी, शिविका पासन ने ब्लू और सारांश मदान, अधर्व व्यास, अक्षत प्रताप, श्रेयांश भटनागर ने ब्लू-1 के लिए अपने हुनर दिखाए। निशि, युवराज खन्ना, आरुष रस्तोगी, अनंत कुमार ने रेड और रिधान रस्तोगी, आर्यन भटनागर, व्याख्या भटनागर ने रेड-1 कलर के लिए परीक्षा दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें