फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 50 राजकीय इंटर कॉलेज...एक का नाम जिले के टॉप 10 में

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राजकीय स्कूलों में शिक्षा में सुधार लाने के लिए अच्छा बजट खर्च किया जाता है लेकिन इसका कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा है। इसकी गवाही बृहस्पतिवार को जारी हुए यूपी बोर्ड की परीक्षा दे रहा है। हाईस्कूल व इंटर की जनपद स्तर की टॉप टेन सूची में जिले के राजकीय विद्यालय का केवल एक विद्यार्थी ही जगह बना सका। जबकि निजी व सहायता प्राप्त स्कूलों के 26 विद्यार्थियों ने जिले के टॉप टेन सूची में स्थान बनाया।
विज्ञापन

जिले में राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को मिलाकर 50 कॉलेज हैं। इसमें हजारों बच्चे पढ़ते हैं लेकिन एक भी बच्चे ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में जगह नहीं बनाई। हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा परिणाम में निजी व सहायता प्राप्त स्कूलों के विद्यार्थी इस बार भी छाए रहे। प्रदेश की टॉप टेन सूची निजी व सहायता प्राप्त स्कूलों के जिले के चार बच्चों ने जगह बनाई है। हाईस्कूल में 12 और इंटर में 15 ऐसे बच्चे हैं, जिन्होंने जिले की टॉपटेन सूची में जगह बनाई है। इसमें भी केवल एक विद्यार्थी राजकीय इंटर कॉलेज का है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें