फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 49 ट्रेनों के ठहराव में बढ़ोतरी, नया टाइम टेबल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। रेल मंडल में 49 ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव समय में बढ़ोतरी की गई है। रेलवे का नया टाइम टेबल एक जनवरी 2026 से लागू हो रहा है। हालांकि मुरादाबाद स्टेशन पर ट्रेनों के रुकने व चलने के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अमरोहा, लक्सर समेत 10 स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव का समय बढ़ा है।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के मुताबिक यह निर्णय खासतौर पर भीड़भाड़ वाले स्टेशनों और प्रमुख ठहराव बिंदुओं को ध्यान में रखकर लिया गया है। कई स्टेशनों पर जहां पहले ट्रेनों का ठहराव 2 मिनट था, उसे बढ़ाकर 5 मिनट किया गया है। वहीं कुछ स्थानों पर 30 सेकेंड के ठहराव को बढ़ाकर 35 से 40 सेकेंड तक किया गया है। ठहराव समय बढ़ने वाले प्रमुख स्टेशनों में लक्सर, अमरोहा, दादरी, रायसी, चंडीगढ़, बालामऊ, रामपुर, गढ़मुक्तेश्वर, गाजियाबाद जंक्शन, प्रयागराज, हरिद्वार और इकबालपुर शामिल हैं। इन स्टेशनों पर अलग-अलग ट्रेनों के लिए ठहराव अवधि में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन

00

स्टेशनों पर इस तरह होगा असर
लक्सर जंक्शन पर जननायक, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस समेत 22551, 12469, 14631, 14632, 54341 और 54342 ट्रेनों के ठहराव समय को बढ़ाया गया है। अमरोहा स्टेशन पर काशी विश्वनाथ और नौचंदी एक्सप्रेस के समय में संशोधन किया गया है। दादरी स्टेशन पर अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस के ठहराव समय में बदलाव हुआ है, जबकि रायसी स्टेशन पर बाग एक्सप्रेस का ठहराव समय बढ़ाया गया है।
विज्ञापन




चंदौसी स्टेशन पर लिंक एक्सप्रेस, अलीगढ़-गजरौला पैैसेंजर और मुरादाबाद-बलेली मेमू के ठहराव समय में वृद्धि की गई है। बालामऊ स्टेशन पर जनता एक्सप्रेस, कानपुर-जम्मूतवी, अमृतसर-कानपुर एक्सप्रेस के ठहराव समय में बदलाव किया गया है। रामपुर स्टेशन पर जनता और बाग एक्सप्रेस का ठहराव समय बढ़ाया गया है। गजरौला स्टेशन पर काशी विश्वनाथ, नौचंदी, मुरादाबाद-दिल्ली पैसेंजर, बरेली-दिल्ली पैसेंजर के ठहराव का समय बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें