मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीका लगवाने को युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सत्रों की संख्या बढ़ाए जाने का असर भी देखा गया है। सोमवार को 4800 युवाओं ने टीके की पहली डोज लगवाई।
सुबह से ही टीका लगवाने को युवाओं की कतार लग गईं थीं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के अनुसार सोमवार को 4800 युवाओं ने टीका लगवाया। सोमवार को 35 सत्रों में 18 वर्ष से अधिक के युवाओं को टीका लगाया गया।
पहले 2800 युवाओं को प्रतिदिन टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। उनके उत्साह को देखते हुए उसे सोमवार से बढ़ाकर 5400 कर दिया गया था। विभिन्न टीकाकरण केंद्रों में 4800 युवाओं ने टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपक वर्मा का कहना है कि 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए 32 सत्र आयोजित किए गए थे जिसमें 2043 व्यक्तियों ने टीका लगवाया।