फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्कूल संचालक को धमकाकर वसूले 4.56 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले स्कूल संचालक चंद्र मोहन सक्सेना ने तीन लोगों पर रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी 4.56 लाख रुपये वसूल भी लिए हैं। आरोपियों ने पीड़ित के कॉलेज और स्कूल को भी तहस नहस करने की धमकी दी है।
विज्ञापन


कटघर के मोहल्ला बीच निवासी चंद्र मोहन सक्सेना ने कोर्ट की मदद लेते हुए हरदोई के हथियाई बाम्हना निवासी अमरेंद्र कुमार शर्मा और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें चंद्र मोहन सक्सेना ने बताया कि वह कटघर के लक्ष्मी नगर स्थित अटल बिहार पैरा मेडिकल एंड हेल्स साइंंस के अध्यक्ष हैं। अमरेंद्र और उसके दो साथी उसे लंबे समय से परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि अमरेंद्र शर्मा कुछ साथियों के साथ उनके पास आया और धमकाकर चला गया। 28 जुलाई 2025 को अमरेंद्र शर्मा ने चंद्र मोहन के चिल्ड्रेन एकेडमी के सामने खड़े होकर फोटो खींचे और उन्हें व्हाट्सएप पर भेजकर कचहरी में बुला लिया। चंद्र मोहन का कहना है कि उसने कचहरी में अमरेंद्र को 70 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद पीड़ित 4.56 लाख रुपये अमरेंद्र के खाते में डाल चुका है। इसके बाद भी आरोपी झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रकम मांग रहा है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें