फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 पुलिस और 16 स्वास्थ्य कर्मियों की निगेटिव रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद के तीसरे दिन भी राहत भरी खबर मिली। शनिवार को 144 सैंपल रिपोर्ट में 140 की रिपोर्ट निगेटिव आई। तीन पॉजिटिव और एक सैंपल में संशय आया। तीन पॉजिटिव में एक रोशन अली हैं, जिनकी मौत हो चुकी है। जबकि एक सिपाही और एक पीरजादा निवासी व्यक्ति शामिल है। निगेटिव रिपोर्ट में जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक और डाक्टर समेत 16 स्वास्थ्य कर्मी हैं। जबकि 44 पुलिस कर्मियों ने भी निगेटिव रिपोर्ट आने से राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डा. डीके प्रेमी ने बताया कि कोरोना पर नियंत्रण हो रहा है। सैंपल लगातार निगेटिव आ रहे हैं। आशंकित लोगों के सैंपल जांच भी बढ़ा दी है। शनिवार को 140 सैंपल निगेटिव आए हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग के क्वारंटीन 16 कर्मचारी और पुलिस के 44 कर्मी भी शामिल हैं। स्वास्थ विभाग का स्टाफ कोरोना आशंकित लोगों की स्क्रीनिंग करने वाला है, जबकि पुलिस कर्मी नवाबपुरा में हुए पथराव में उपद्रवियों की धरपकड़ करने वाले हैं। 44 निगेटिव रिपोर्ट वाले पुलिस कर्मियों में नागफनी थाने के 21, मैनाठेर के सात, बिलारी का एक, एसओजी के 11, सिविल लाइन के दो और कोतवाली के दो पुलिस कर्मी हैं। बाकी सैंपल भी हॉटस्पॉट जोन और शहर के अलग-अलग इलाकों के हैं। जिला अस्पताल के आइसोलेशन और टीएमयू में भर्ती कई लोग के निगेटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें