फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई लाइन टूटी से रेल संचालन चार घंटे ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के गजरौला, मंडी धनौरा, बिजनौर और हल्दौर में शनिवार सुबह ओएचई लाइन पर पेड़ गिर गए। इससे ओएचई लाइन टूट गई। जिस कारण चार घंटे तक रेल संचालन ठप रहा। इस दौरान ट्रेनों को तहां तहां रोक दिया गया। लाइन ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह छह बजे तेज हवा चलने की वजह से पेड़ टूटकर ओएचई लाइन पर गिर गए। जिसकी वजह से रेल संचालन ठप हो गया। रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी गई। गजरौला मंडी धनौरा, गजरौला, बिजनौर और हल्दौर में जगह जगह पेड़ गिरे थे। इसकी वजह से देहरादून दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस, लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, नजीबाबाद गजरौला पैसेंजर, गजरौला नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेनें बीच में ही रोक दी गई। सुबह दस बजे ओएचई लाइन ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें