फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनाब .. कटघर में बिना बारिश जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर महबुल्लागंज में बुधवार को बारिश हुए बिना ही लोग जलभराव होेने से घरों में कैद हो गए। नाले का गंदा पानी मंदिर और स्कूलों में भी घुस गया। दोपहर तक लोग इस गंदे पानी से होकर ही गुजरे। एरिया का नाला में ऊपर तक कूड़ा फंसने की वजह से गंदा पानी सड़क पर बहने लगा था। लोगों का कहना था कि बारिश से पहले यह हाल है। जब बारिश होगी तब क्या होगा। दोपहर बाद नाला में निगम के कर्मचारियों ने उतारकर पानी का रास्ता से कूड़ा हटाया। इसके बाद ही हालात काबू में आ सके।
विज्ञापन

सभासद कुलदीप नारायण का कहना है कि महबुल्लागंज में त्रिदेव मंदिर से दुर्गा मंदिर तक का नाला का चौड़ीकरण किया जाना था। 16 दिसंबर 2016 में निगम से इसका वर्कआर्डर किया जा चुका है। लेकिन ठेका लेने वाले ठेकेदार ने नाला पर दो साल में काम शुरू नहीं किया। निगम की लापरवाही है कि टेंडर निरस्त भी नहीं किया। निर्माण नहीं होने से लोग परेशान होते हैं।

जिम्मेदार कौन है.. मैं स्वयं अथवा निगम
घरों में पानी घुसने से परेशान सभासद कुलदीप नारायण ने व्हाट्सएप ग्रुप पर लिखा कि चौड़ीकरण नहीं होने से जलभराव हुआ। जनता परेशान है.. मैं हैरान हूं। इसका जिम्मेदार कौन है.. मैं स्वयं अथवा सुस्त मेरा निगम प्रशासन या हठी निगम पंजीकृत ठेकेदार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें