फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेक्षक ने लिया पुलिस प्रबंधों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। चुनाव आयोग की ओर से पुलिस प्रेक्षक बनाकर भेजे गए कर्नाटक कॉडर के आईपीएस शिव कुमार एन ने बुधवार को सर्किट हाउस में बैठक कर पुलिस प्रबंधों की समीक्षा की। प्रेक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रभावी ढंग से निरोधात्मक कार्रवाई करे। उन्हाेंने अधिकारियों को निष्पक्ष रहकर आयोग के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रेक्षक ने बुधवार को डीएम और एसएसपी से लोकसभा चुनावों को लेकर किए गए पुलिस प्रबंधों की जानकारी ली। प्रबंधों की समीक्षा करते हुए उन्हाेंने दोनों अधिकारियों को जरूरी दिशा - निर्देश दिए। प्रेक्षक ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी पैदा कर सकने वाले तत्वों को भारी मुचलकों पर पाबंद कराया जाए। पुलिस सख्ती से निरोधात्मक कार्रवाई करे। उन्होंने 23 अप्रैल को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस सभी जरूरी एहतियाती कदमों को उठाए। उन्होंने कहा कि वह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सर्किट हाउस में साढ़े 11 बजे से साढ़े 12 बजे तक चुनावी जनशिकायतों को सुनेंगे और आम जनता से भी मिलेंगे। बैठक में डीएम राकेश कुमार सिंह, डीआईजी/ एसएसपी जे रविंद्र गौड, एडीएम सिटी राजेंद्र सिह सेंगर, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रीति जायसवाल, एसपी सिटी अंकित मित्तल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें