मुरादाबाद। होली का त्योहार नजदीक आते ही पूरा माहौल रंगीन हो गया है। सामाजिक और महिला संगठन, स्कूल-कालेजों में खूब रंग-गुलाल उड़ाया गया।
युवा बर्तन व्यापार मंडल की मनोरंजक सभा में सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। गीत-नृत्य का विशेष आयोजन हुआ। इस दौरान संरक्षक विजय कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष नलिन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, शैलेंद्र बंसल आदि मौजूद रहे।
बीएम इंटर कालेज में प्रधानाचार्य करन सिंह अध्यात्म ने होली के त्योहार का महत्व बताया। इस दौरान नरेश सिंह, अनिल कुमार, आशु, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
रोटरी क्लब मुरादाबाद संस्कार की ओर से होली कवि सम्मेलन मनाया गया। हाऊजी और सरप्राइज गेम्स हुए। होली पर आधारित नाटिका का मंचन किया गया। सुनीता कोठीवाल, सनत कोठीवाल, संचित अग्रवाल, राजेश भारतीय ने अपनी रचनाएं सुनाईं। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. लता चंद्रा, पायल अग्रवाल, रूबी अग्रवाल, अंश गुप्ता, दिनेश चंद्रा आदि मौजूद रहे।
जायन्ट्स डिजायर क्लब के होली कार्यक्रम में सतरंगी तंबोला आकर्षण का केंद्र रही। सुरीली आवाज में गीत सुनाने के अलावा होली व बालीवुड गीतों पर कदम थिरके। इस दौरान अध्यक्ष धनंजय गुप्ता, पारस अग्रवाल, अर्जुन अग्रवाल, पलक गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
लायनेस क्लब आर्यन के कार्यक्रम में प्रवणध्वनि, गायत्री मंत्र, ध्वज वंदना की गई। साथ ही होली के त्योहार का महत्व बताया। लोकगीतों ने समां बांधा। इस दौरान संस्थापक सुदेश आर्या, रोली गुप्ता, नीतू गुप्ता, प्रीति गर्ग आदि मौजूद रहीं।
भक्ति परिवार महिला संकीर्तन मंडल लाजपतनगर में होली उत्सव में मुख्य यजमान सुमन अग्रवाल रहीं। गणेश वंदना के बाद राधा-कृष्ण के भजनों से समां बांधा। फूलों की होली और राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की गई। इस दौरान अध्यक्ष मधु बंसल, सरिता गुप्ता, अनीता श्रीवास्तव, साधना अग्रवाल, शन्नो रस्तोगी आदि मौजूद रहीं।
मुरादाबाद पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अमीर अहमद ने होली के त्योहार का महत्व बताया। प्रधानाचार्या आरती शर्मा ने मिलजुल कर होली मनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान तरन्नुम, नेहा, वंदना, पीयूष भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
टिमिट के एमबीए, बीबीए, बीकॉम व बीकॉम आनर्स के विद्यार्थियों ने बुद्धि विहार स्थित वानप्रस्थ आश्रम में जाकर होली का त्योहार मनाया। वृद्धों के लिए मिठाई, फल, टी कंटेनर व अन्य जरूरत की वस्तुओं का वितरण किया गया। निदेशक प्रो. विपिन जैन ने कहा कि माता-पिता के त्याग व स्नेह को कभी नहीं भूलना चाहिए। इस दौरान
21 को निकलेगा होली का जुलूस
मुरादाबाद। बृजराज होली महोत्सव समिति की बैठक में 21 मार्च को निकलने वाले होली के जुलूस की तैयारियों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि जुलूस कटघर गाड़ीखाना से शुरू होकर मनोकामना मंदिर, बरबालान, गुलाबबाड़ी, मकबरा होते हुए गाड़ीखाना मैदान पर ही समाप्त होगा। झांकियां और बैंड बाजे आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस दौरान डॉ. राजबहादुर सक्सेना, विद्याशरण शर्मा, श्याम मोहन सोनी आदि मौजूद रहे।