फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की नसबंदी कराओ, तभी होगी डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला महिला अस्पताल में चौथे बच्चे की डिलीवरी के समय परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए पति की नसबंदी करवाने का दबाव बनाया जा रहा है। चौथी बार गर्भवती होने वाली महिलाओं के रूटीन जांच के लिए अस्पताल पहुंचने पर पति की नसबंदी कराने की नसीहत दी जा रही है। गर्भवती महिलाओं से कहा जा रहा है पति के नसबंदी नहीं कराने पर अस्पताल में उनकी चौथी डिलीवरी नहीं कराई जाएगी। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने कोई लिखित आदेश जारी नहीं किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग परिवार नियोजन के प्रति जन जागरूकता के लिए सालाना करोड़ों रुपये खर्च करता है। जागरूकता शिविर लगाए जाते हैं। नसबंदी करवाने वालों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। सरकारी अस्पतालों में नसबंदी का सालाना लक्ष्य जारी होता है। मुरादाबाद जिले में वर्ष 2018-2019 के लिए 190 पुरुष और 3532 महिला नसबंदी कराने का लक्ष्य निर्धारित है। वित्तीय साल का आखिरी महीना है। जिले में अब तक मात्र 16 पुरुष (8.42 फीसदी) और 1758 (49.77 फीसदी) महिलाओं की नसबंदी की गई है। कुल लक्ष्य 3722 के सापेक्ष 1774 (47.66) फीसदी नसबंदी हुई हैं। वर्ष 2017-2018 में कुल सालाना लक्ष्य 14155 के सापेक्ष 1904 (13.45 फीसदी) नसबंदी हुई थी।

- अस्पताल पहुंचने वाली महिलाओं को परिवार नियोजन के लिए जागरूक किया जा रहा है। किसी की मर्जी के बिना नसबंदी नहीं कराई जा सकती है। महिला या पुरुष की नसबंदी कराए जाने पर दोनों की सहमति जरूरी होती है। - डा. कल्पना सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें