वाराणसी से आनंद विहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के एसी कोच की छत उड़ गई। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। हापुड़ में ट्रेन रोक कर छत ठीक की गई। छत की टीन का काफी हिस्सा उखड़ गया था।
बुधवार सुबह गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन (22407) वाराणसी से आनंद विहार जा रही थी। ट्रेन कुचेसर रोड रेलवे स्टेशन से से गुजरी। इसी दौरान ट्रेन के एसी कोच जी 05 और जी -09 की छत से टीन का काफी हिस्सा उड़ गया था। स्टेशन मास्टर ने सुबह आठ बजकर बीस मिनट पर इसकी जानकारी कंट्रोल रूम में दे दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन के हापुड़ पहुंचने से पहले ही इंजीनियरिंग स्टाफ, तकनीकी टीम और विद्युत शाखा की टीम मौके पर पहुंच गई थी। इस दौरान कोचों से तेज आवाज आनी शुरू हुई तो यात्री भी घबरा गए थे। इसके बाद हापुड़ में ट्रेन रोक दी गई। इसके बाद टीम ने दोनों कोचों की छतों की टीन ठीक की। ट्रेन यहां करीब 35 मिनट तक रुकी रही। जिसकी वजह से चार अन्य मालगाड़ियां भी तहां तहां रोक दी गई थीं। नौ बजकर पचास मिनट पर गरीब रथ एक्सप्रेस के रवाना होने के बाद जहां तहां रोकी गई मालगाड़ियां भी चला दी गई। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि कोच की छत की टीन खुल गई थी। हापुड़ में ट्रेन रोक कर टीन को ठीक करने के बाद ट्रेन रवाना करा दी गई।