फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट किसान मेले में मंत्री ने गिनाई योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पंचायत भवन में तीन दिवसीय विराट किसान मेले का शुभारंभ करते हुए पंचायती राज राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार सबका साथ सबका विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं शुरू की गई हैं। कार्यक्रम में कृषि विज्ञानियों ने किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन लेने के तरीके भी बताए। जिला पंचायत भवन परिसर में कृषि में उपयोग आने वाले वाले विभिन्न आधुनिक यंत्रों का प्रदर्शन भी किया गया था।
विज्ञापन

राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में कहा कि किसानों को निर्वाध बिजली आपूर्ति दी जा रही है। गांवों में भी सभी परिवारों को सौभाग्य योजना के तहत नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। खुले में शौच को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के तहत नि: शुल्क शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि किसानों की समस्या को देखते हुए डार्क जोन में भी नलकूप का कनेक्शन दिया गया है। गन्ना किसानों का काफी बकाया दिलाया जा चुका है। उन्हाेंने अपील की कि किसान कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आधुनिक खेती कर अपना उत्पादन बढ़ाएं। कार्यक्रम में कृषि विभाग, क्षेत्रीय भूमि रक्षण, इफको, कृफको, मत्स्य, गन्ना विकास एवं कृषि यंत्रों के स्टॉल्स लगाए गए थे। स्टॉल्स पर किसानों को लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मृदुल चौधरी, शहर विधायक रितेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें