फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ बताएगा नेताओं की हैसियत : नसीमुद्दीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिले के दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे कांग्रेस नेता और मुरादाबाद लोकसभा सीट के संयोजक नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सर्किट हाउस में कांग्रेस नेताओं के साथ चुनाव की योजना पर चर्चा की। उन्हाेंने कांग्रेस पदाधिकारियों को साफ संदेश दिया कि नेताओं के कद का आंकलन उनकी बातों से नहीं बल्कि बूथ पर उनके द्वारा किए गए कार्यों से होगा। पदाधिकारी जिस क्षेत्र में रहते हैं वहां के बूथ पर उन्होंने कितना काम किया है, इससे उनकी हैसियत का आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद नेताओं से अलग - अलग भी मुलाकात की। लोकसभा चुनाव में टिकट को लेकर भी कांग्रेस नेताओं ने अपने - अपने दावे पेश किए हैं। कुछ ने अपनी - अपनी पसंद के नाम भी सुझाए हैं। नसीमुद्दीन ने नेताओं से बात करके उनकी नब्ज टटोलने की कोशिश की, ताकि आलाकमान को यहां की स्थिति से अवगत करा सकें। बुधवार को वह जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करके पब्लिक की नब्ज टटोलेंगे। कांग्रेस यह भी भांपने की कोशिश कर रही है कि सपा और बसपा के गठबंधन के बाद कौन प्रत्याशी उसे इस सीट पर जीत दिला सकता है। जीत का समीकरण समझने के लिए वह पब्लिक के साथ ही गांव देहात के अपने कार्यकर्ताओं से भी बात करेंगे। पूरा दिन ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के बाद शाम को उनका शहर के वार्ड संख्या 39 और 59 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात और जनसंपर्क का कार्यक्रम है। सर्किट हाउस में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आनंद मोहन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा , शिवराज गुर्जर, दानिश कुरैशी, डा. जमाल, शाकिर, अमित पांडेय, अनुराग शर्मा, अतीक सैफी, शकील अहमद, कमर सलीम, फहीम मिर्जा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें