फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में कानून बनाकर हो राममंदिर का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और संघ के सभी अनुसांगिक संगठनों की बैठक में रविवार को एक स्वर से मांग उठी कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए सरकार संसद में कानून बनाए। इसके लिए अधिक से अधिक संख्या में नौ दिसंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में होने जा रही रैली में पहुंचने का एलान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उच्चतम न्यायालय मंदिर मुद्दे को निपटाने में रुचि नहीं ले रहा है। इसलिए सरकार को कानून बनाकर मंदिर निर्माण की अड़चनों को दूर करना चाहिए।
विज्ञापन

टिमिट सभागार में संघ के सभी अनुसांगिक संगठनों की बैठक में मेरठ से आए प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मित्तल ने कहा कि आजादी के बाद विक्टोरिया और किंग जॉर्ज के बुत समेत देश से गुलामी के अनेक प्रतीक मिटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 490 वर्ष बाद भी हिंदुओं के देश में हिंदुओं के आराध्य भगवान श्री राम का मंदिर उनके जन्म स्थान पर नहीं बन सका है। इसमें कभी राजनीतिक तो कभी न्यायिक अड़चनें आती रही हैं। प्रांत प्रचार प्रमुख ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने तय कर दिया था कि 29 अक्तूबर से अयोध्या मुद्दे की नियमित सुनवाई होगी। प्रांत प्रचार प्रमुख ने कहा कि 29 अक्तूबर को अदालत ने इसे जनवरी तक टालकर हिंदुओं की भावनाआें पर कुठाराघात किया है। संघ के प्रचार प्रमुख ने कहा कि एक आतंकी के लिए देश की अदालत आधी रात को खुल सकती है, समलैंगिकता, विवाहेत्तर संबंध जैसे मामलों को प्राथमिकता से सुनकर निपटाया जा सकता है। लेकिन करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़े राम मंदिर मुद्दे पर सुनवाई को टाला जा रहा है। इसलिए समय आ गया है कि अब सरकार संसद में कानून बनाकर मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करे। बैठक में तय हुआ कि मुरादाबाद से नौ दिसंबर को 10 हजार स्वयं सेवक दिल्ली रामलीला मैदान पहुंचेंगे। इस रैली में सरकार से मांग की जाएगी कि वह संसद में कानून बनाकर भव्य मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ करे। बैठक में विभाग प्रचारक नागेंद्र कुमार, विभाग संचालक अजय यादव, सह संघ चालक ओम प्रकाश शास्त्री, महानगर संघ चालक डा. विनीत गुप्ता, महानगर प्रचारक अतुल कुमार, उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता, सुरेंद्र पाल सिंह, महेश चंद्र, संदीप सिंघल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें