डीएम हेमंत कुमार ने त्योहारों के मद्देनजर जिले के लोगों को सुगम संचरण के लिए विभिन्न विभागों को गाइडलाइन जारी की है। उन्होंने मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार, बर्तन बाजार, मिठाई की दुकानें और कपड़ा बाजार की दुकानों का चिंहीकरण कर यह सुनिश्चित किया जाए।
ऐसे स्थानों पर दुकानदार व्यापारी अपनी दुकानों को आगे बढ़ाकर अतिक्रमण न करने पाए। बाजारों के आस-पास पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण कर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए। चौराहों- तंग गलियों और सड़कों पर पार्किंग निषेध रहेगी। यदि जरूरत होगी तब ट्रैफिक का रूट डायवर्ट भी किया जाएगा। दीपावली के त्यौहार पर अधिकृत आतिशबाजी के दुकानों, स्थलों पर लगाई गईं दुकानों से ही आतिशबाजी खरीदनी होगी।
जिन स्थानों या प्रमुख बाजारों, मार्गों पर जनता का अधिक आवागमन बना रहता है, ऐसे स्थानों को पब्लिक एडे्रस सिस्टम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी पर कार्यरत पुलिस और प्रशासन के वाहनों में लाउड हेलर लगे रहेंगे। बाजारों में टैंपो, ई-रिक्शा आदि नहीं चलेंगे। शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। डीएम ने समस्त अधिशासी अधिकारियों और विद्युत विभाग को निर्देशित किया है कि जिन मार्गों पर स्ट्रीट लाईट्स खराब हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए।