फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्य प्राणी सप्ताह के तहत गोष्ठी में दिए जंगली जानवरों से बचाव के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। जवाहर नवोदय विद्यालय कालेवाला में वन्य प्राणी सप्ताह के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे वन विभाग के एसडीओ ज्ञानेंद्र सिंह, वन क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार शर्मा ने वन्य प्राणियों के बारे में विस्तार से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों को जंगल में भोजन नहीं मिल रहा है। इसलिए वह अब आबादी की ओर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने वन्य प्राणियों की रक्षा के लिए जरूरी बात बताई। कहा कि प्रकृति के संतुलन में वन्य जीव प्राणियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस दौरान वन विभाग की टीम ने छात्र-छात्राओं को जंगल में रहने वाली सुंदर चिड़ियों और जीव-जंतुओं के फोटो भी दिखाए। उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय की भौगोलिक स्थिति और बाउंड्री की दीवार का भी निरीक्षण किया। जंगली जानवरों से रक्षा के लिए आस पास झाड़ियों की सफाई कराने पर भी जोर दिया। इस मौके पर प्राचार्य आर के राय आदि मौजूद थे। संचालन कला शिक्षक गोपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें