ठाकुरद्वारा। विद्युत चोरी के आरोप में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जेई पंकज कुमार शर्मा ने मोहल्ला जोशियान निवासी लाखन सिंह, मनिहारान निवासी जफर अली, अरुण कुमार द्विवेदी निवासी वाटिका कालोनी, आलम, ताली निवासी नन्हे, पीपलटोला निवासी साजिद, ईदगाह रोड निवासी पप्पू धोबी व शराफत हुसैन, कुरैशियान निवासी मकसूद, नंगलिया रोड निवासी सीमा देवी, बहेड़ावाला निवासी सलीम अहमद, वार्ड तीन निवासी मोहम्मद फारूख, मीना बाजार निवासी मोहम्मद अली के खिलाफ विद्युत चोरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।