फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पहुंचेगी पोलियो दवा की नई खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बायोमेड कंपनी की पोलियो वैक्सीन प्रतिबंधित होने के बाद से सरकारी अस्पतालों में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाए जाने पर रोक लगी है। स्वास्थ्य निदेशक डा. नीना गुप्ता ने मुरादाबाद समेत कई मंडलों के लिए दूसरी कंपनियों की वैक्सीन और इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन (आईपीवी) भेजने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार तक मुरादाबाद मंडल में दवाओं की नई खेप पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद समेत उत्तर प्रदेश में पोलियो वैक्सीन की सप्लाई गाजियाबाद की बायोमेड कंपनी करती है। इस कंपनी की दवा में पी-2 वायरस मिला है। इसके बाद से सरकारी अस्पतालों में बायोमेड कंपनी की दवा प्रतिबंधित कर दी है। अस्पतालों में दूसरी कंपनियों की वैक्सीन नहीं है। लिहाजा, बच्चों को रूटीन में पोलियो की दवा नहीं मिल रही है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य निदेशक डा. नीना गुप्ता ने मुरादाबाद मंडल के लिए बरेली डिपो से दवाओं की नई खेप भेजने के आदेश दिए हैं। अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. सत्य सिंह ने गुरुवार को पोलियो की दवाओं की नई खेप लाने के लिए कर्मचारियों को एसी वैन के साथ बरेली डिपो भेज दिया है। शुक्रवार शाम तक मंडलीय औषधि केंद्र में दवाएं पहुंच जाएंगी। केंद्र से मंडल के सभी जिलों को वैक्सीन की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें