फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूली बच्चों ने टाउन हॉल तक सामूहिक प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के साथ बच्चों ने स्वच्छता अपनाने और नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। स्कूलों में भाषण, पोस्टर, निबंध लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी हुई।
आरएन इंटर कालेज में मद्यपान और धूम्रपान के प्रति जागरूकता के लिए निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीएस मर्तोलिया ने कहा कि मद्यपान और धूम्रपान के प्रति जागरूकता के लिए बच्चे अपने परिवार से शुरुआत करेंगे। शिशु वाटिका इंटर कालेज में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। लिटिल एन्जिल्स जूनियर हाईस्कूल में लेखन प्रतियोगिता हुई। किड्स प्लेनेट प्ले स्कूल, एसवीएम इंटर कालेज, अंसार इंटर कालेज, राधारमन संतमत सरस्वती विद्या मंदिर, राजकला पीडीए गर्ल्स इंटर कालेज, साहू रमेश कुमार कन्या इंटर कालेज, सुशीला आर्य कन्या जूनियर हाईस्कूल, प्रताप सिंह हिंदू गर्ल्स इंटर कालेज, एसएस चिल्ड्रन एकेडमी, न्यू लिटिल वंडर्स प्ले स्कूल, रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कालेज में गांधी और शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन

केजीके स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हारिस गर्ल्स इंटर कालेज, खुला बाल आश्रय गृह पटेल नगर हरथला, बलदेव आर्य कन्या इंटर कालेज, नेहरू पब्लिक स्कूल, दिव्य सरस्वती बालिका इंटर कालेज, राजकीय महाविद्यालय भोजपुर, बीएम इंटर कालेज, लक्ष्मी नारायण सरन कन्या इंटर कालेज, सेंट धारा एकेडमी, आर्य कन्या इंटर कालेज, जीजी हिंदू इंटर कालेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कई प्रतियोगिता की गई। पीडीके इंटर कालेज, श्याम लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्वरूपी देवी मेमोरियल इंटर कालेज, मुरादाबाद मांटेसरी स्कूल, ग्लोबल पब्लिक स्कूल, राजकीय इंटर कालेज मूंढापांडे, आरएसडी एकेडमी, पुलिस माडर्न स्कूल, राजकीय हाईस्कूल बहोरनपुर, सरस्वती जूनियर हाईस्कूल, वीकेएस पब्लिक स्कूल, सत्यसांई आदर्श विद्या मंदिर, अंबिका प्रसाद इंटर कालेज और मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर में भी कई प्रतियोगिताएं हुई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


नेत्र शिविर लगा
मुरादाबाद। नगर संसाधन केंद्र में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में बच्चों की आंखों की जांच की गई। शिविर में साहस संस्था की डा. लता चंद्रा, बीइओ मीना मनराल, एबीआरसी राहुल शर्मा, धर्मवीर मौजूद रहे। स्कूल परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें